डी-14 गैंग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

जौनपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए डी-14 गैंग के सक्रिय सदस्य ज्ञान प्रकाश निषाद पुत्र स्वर्गीय भरत लाल निवासी जोगियापुर थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर मा. न्यायालय चालान किया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी अपने आसपास के लोगों को डरा-धमकाकर भय का माहौल बना रहा था। उसके आपराधिक कृत्यों से क्षेत्रीय जनता भयभीत थी और कोई भी व्यक्ति उसके खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। आमजन में रोष और असुरक्षा की भावना को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में गठित टीम  उपनिरीक्षक राहुल रंजन, हेड कांस्टेबल अरविन्द यादव, कांस्टेबल राजीव नयन त्रिवेदी एवं कांस्टेबल राजकुमार मौर्य ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस का कहना है कि शांति व्यवस्था कायम रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

डीएम को प्रदर्शनी में दिखीं खामियां, झूलों की पीडब्ल्यूडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*