पीयू के ‌विद्यार्थी का ताइवान में पीएचडी के लिए चयन


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रज्जू भैया भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान के रसायन विज्ञान एमए‌ अंतिम वर्ष के छात्र किशन कुमार यादव का पीएच-डी के लिए चंग गंग यूनिवर्सिटी ताइवान मे चयन हुआ है।
वह ताइवान के डॉ मिथिलेश कुमार यादव के मार्गदर्शन में शोध कार्य करेंगे । इसके लिए चंग गंग यूनिवर्सिटी उन्हें प्रतिमाह ₹50,000 की फेलोशिप प्रदान करेगी। किशन कुमार की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. राजाराम यादव ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस संस्थान के अन्य विद्यार्थी भी विश्व में कीर्तिमान स्थापित करेंगे। इस अवसर पर निदेशक प्रो. देवराज सिंह, विभागाध्यक्ष डॉ प्रमोद कुमार, डॉ. अजीत सिंह , डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. दिनेश कुमार वर्मा इत्यादि शिक्षकों ने बधाई दी।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय जनता पार्टी जौनपुर मण्डल स्तर पर मनायेगी बलिदान दिवस: पुष्पराज सिंह

हीट वेव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने जनपदवासियों से की सतर्क रहने की अपील

अधिवक्ताओं पर अत्याचार के खिलाफ आगे आया लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल