जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठेगा सपा का ही कार्यकर्ता - डाॅ के पी यादव



जौनपुर। समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व अध्यक्ष गो सेवा आयोग उत्तर प्रदेश सरकार डाॅ केपी यादव से जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव एवं अध्यक्ष पद पर दावेदारी को लेकर वार्ता करने पर डाॅ यादव ने बड़े ही बेबाकी और विश्वास के साथ कहा कि पंचायत के इस चुनाव में जनपद के मतदाताओं ने सपा के प्रति बड़ी रूझान दिखाते हुए जिस तरह बड़ी संख्या में जिला पंचायत का सदस्य सपा जनों को चुना है उससे यह स्पष्ट हो गया है कि जनपद की जनता अध्यक्ष की कुर्सी पर सपा का प्रतिनिधित्व चाहती है। 
श्री यादव ने कहा कि जनपद की जनता की मंशा के अनुरूप अब किसी भी दशा में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता ही विराजमान होगा। इसी क्रम में यह भी बताया कि सपा का पुराना कार्यकर्ता जो वर्षों से पार्टी का झन्डा उठाये चल रहा है नेतृत्व ऐसे ही कार्यकर्ता को सम्मान जरूर देगा। जिला पंचायत में सपा की सदस्य संख्या देख कर यदि कोई बाहरी सपाई बन कर अध्यक्ष बनने की फिराक में होगा तो हम जैसे सभी सपा के कार्यकर्ता ऐसा नहीं होने दिया जायेगा। राष्ट्रीय नेतृत्व को स्थिति से अवगत भी करा दिया गया है। 
डाॅ यादव ने कहा कि जौनपुर जिला पंचायत में कुल सदस्यों की संख्या 83 है जिसमें 42 सदस्य समाजवादी पार्टी के लोग चुनाव जीते हुए हैं। और जीत का जादुई आंकड़ा भी 42 ही है। ऐसे में यदि किसी भी स्तर से किसी नेता अथवा किसी भी कार्यकर्ता द्वारा कोई गलत चाल चली गयी तो इसकी जानकारी राष्ट्रीय नेतृत्व को जरूर बताया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जीते सदस्यों की पूरी सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया जा चुका है। साथ सभी विजयी सदस्यों बधाई देते हुए डाॅ केपी यादव ने अपील भी किया कि पार्टी की मजबूती और आगामी 2022 के चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सभी सदस्यों को एक जुटता का परिचय देना चाहिए तभी हमारा नेतृत्व जनपद जौनपुर में मजबूत हो सकेगा। 
डाॅ केपी यादव ने संज्ञान में दिया है कि अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाले इच्छुक सपा जनों ने जिसने आवेदन किया है सभी का नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के पास भेज दिया गया है। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष जी तय करेंगे कि किस कार्यकर्ता को इस पद के लिए चुनाव मैदान में उतारा जाये।राष्ट्रीय अध्यक्ष का आदेश मिलते ही हम सभी कार्यकर्ता सपा की जीत सुनिश्चित कराने में लग जायेंगे। सपाई किसी भी लोभ लालच को छोड़ पार्टी हित को सर्वोपरि मानता है और आगे भी ऐसा ही करेगा ऐसा पूर्ण विश्वास है। 

Comments

Popular posts from this blog

हाईस्कूल एवं इन्टर बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित,जौनपुर के इन सात बच्चो ने टापर सूची में शामिल होकर लहराया परचम

बसपा ने जारी की 11 लोकसभा प्रत्याशियों की सूची,वाराणसी फिरोजाबाद का बदला प्रत्याशी, मछलीशहर से सरोज पर दांव देखे सूची

आज दोपहर आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, परिणाम जारी होते ही बन जाएगा यह रिकॉर्ड