पूर्व आई ए एस रवीन्द्र नाथ त्रिपाठी का निधन शोक व्यक्त करने वालों का लगा तांता




जौनपुर। जनपद जौनपुर स्थि मड़ियाहूं तहसील के ग्राम हरिद्वारी मूल के निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रमेशचंद्र शर्मा  के परिवार में जन्मे पूर्व आई. ए. एस. अधिकारी रविंद्रनाथ त्रिपाठी का रविवार को देर रात हृदयगति रुकने से लखनऊ स्थित आवास पर निधन हो गया।
गौरतलब है कि पांच भाइयो में बड़े भाई स्व. कैलाशनाथ त्रिपाठी एग्रीकल्चर विभाग उत्तर प्रदेश के डायरेक्टर रह चुके है। दूसरे भाई कलेक्ट्रेट बार के पूर्व अध्यक्ष स्व. यतीन्द्रनाथ त्रिपाठी थे, तीसरे भाई  पूर्व जफराबाद विधायक शचीन्द्रनाथ त्रिपाठी, एवं चौथे नंबर पर रविंद्रनाथ त्रिपाठी जी स्वयं थे, एवं सबसे छोटे भाई अवनींद्रनाथ त्रिपाठी प्रचार्य के रूप में कार्यरत रहे। 
आई.ए.एस. अधिकारी के रूप में स्व. रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने आज़मगढ़, इलाहाबाद, फैज़ाबाद सहित कई जिलों में जिलाधिकारी एवं कमिश्नर के रूप में अपनी सेवाएं दीऔर कुशल प्रशासनिक अधिकारी माने जाते थे। 
स्व. रविंद्रनाथ त्रिपाठी के परिवार में दो बेटियां पी. सी. एस. अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रही है और एक मात्र पुत्र मनु त्रिपाठी इंडियन नेवी में अपनी सेवाएं दे रहे है। .
पार्थिक शरीर लखनऊ से वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार हेतु ले जाते समय जौनपुर मैहर देवी के पास परमानतपुर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन हेतु आज दोपहर को लाया गया। जहां उनके भतीजे अजय त्रिपाठी सहित सैकड़ो लोगो ने अंतिम दर्शन करने के बाद श्रद्धा सुमन अर्पित किया। 
पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय त्रिपाठी " मुन्ना " ने अश्रुपूर्वक नेत्रों से कहा कि आज हमलोगो ने अपना अंतिम अभिभावक खो दिया। 
श्रद्धांजलि देने वालो में प्रमुख रूप से कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के महामंत्री आनंद मिश्रा, पत्रकार डॉ. मधुकर तिवारी, रामकृष्ण पाठक, प्राचार्य राजेश त्रिपाठी, जगतनारायण, विजय प्रकाश, मनीष अस्थाना, पत्रकार वंदेश सिंह, सिपिन सिंह रघुवंशी, वेदांत, आलोक त्रिपाठी( लकी ), पंकज त्रिपाठी, राहुल, वरुण, आकाश, सम्पादक संतोष सेठ, विनोद सिंह, बार के पूर्व अध्यक्ष  जगत नारायण तिवारी, विजय प्रताप सिंह, उदय प्रताप सिंह,  रामकृष्ण पाठक आदि तमाम लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है। 

Comments

Popular posts from this blog

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के प्राइवेट गनर को गोली मारकर हत्या इलाके में कोहराम पुलिस छानबीन में जुटी

सपा ने जारी किया सात लोकसभा के लिए प्रत्याशियों की सूची,जौनपुर से मौर्य समाज पर दांव,बाबू सिंह कुशवाहा प्रत्याशी घोषित देखे सूची

21 अप्रैल को जौनपुर पहुंच कर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे बाबू सिंह कुशवाहा, जाने क्या है पूरा कार्यक्रम