देवर ने अपने भाभी की चाकू गोद कर किया हत्या, मौके से फरार, शव को कब्जे में लेकर पुलिस विधिक कार्यवाई में जुटी


यूपी के जनपद सीतापुर से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिसमें एक महिला की उसके  देवर ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी है। हत्या की इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि हत्या की सनसनीखेज वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि उसी के देवर ने अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि देर रात हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात से पूरे गांव के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। वही वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी देवर मौके से भाग निकला। 
बताते चलें कि रामकोट थाना इलाके की इंदरौली गांव में सुमन नाम की विधवा महिला रहती थी। करीब 4 वर्ष पूर्व उसके पति की मौत हो गई थी। वह गांव के बाहर मकान बनाकर रह रही थी। पुलिस का कहना है कि मृतक महिला पति की मौत के बाद वह अपने देवर शंकर के साथ काफी समय से रह रही थी। शुक्रवार/ शनिवार की देर रात देवर शंकर शराब के नशे में घर पहुंचा उस समय सुमन खाना बना रही थी। तभी किसी बात को लेकर सुमन और शंकर के बीच विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा की दोनों ने आपस में मारपीट की। मारपीट के बाद गुस्साए देवर शंकर ने सब्जी काटने वाले चाकू से सुमन पर कई ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। जिससे सुमन की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी देवर शंकर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग निकला। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह सहित रामकोट थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की। सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह ने न बताया कि महिला की हत्या करने वाला महिला का देवर शंकर काफी समय पहले एक चोरी की वारदात में जेल जा चुका है। कुछ दिन पहले ही आरोपी देवर शंकर जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह घटना खाना बनाने के दौरान हुए विवाद को लेकर ही हुई प्रतीत होती है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

जौनपुर में दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस जांच जुटी

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए ₹30,000 मानदेय की मांग उठाई