अमृत महोत्सव के तहत आजदी के गुमनाम नायको पर संगोष्ठी


जौनपुर। गांधी स्मारक पी.जी. कॉलेज समोधपुर जौनपुर में प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू एवं प्राचार्य प्रोफ़ेसर बी.के. निर्मल के संरक्षकत्व में  दिनांक 01 अगस्त 2022 को एन.एस.एस के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव  के अन्तर्गत  आज़ादी के गुमनाम नायक विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस भाषण प्रतियोगिता में अखिल कुमार बरनवाल प्रथम, शिवानी सिंह द्वितीय एवं विकास कुमार यादव तृतीय रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. रमेश चंद्र सिंह, डॉ. लक्ष्मण सिंह, डॉ. नीलमणि सिंह, एवम् डॉ. लालमणि प्रजापति रहे।  इस अवसर पर बोलते हुए डाक्टर रमेश चंद्र सिंह ने भारत को आजाद कराने में स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डा. आलोक प्रताप सिंह विसेन ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

शकरमंडी बाजार के बर्तन की दुकान में चल रहा था दोहरा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*

दूल्हा हत्याकांड में नया मोड़: नामजद अविनाश सिंह चौहान के परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम-एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग