सात दिन पहले सगाई करने वाले युवक की वरूणा नदी में मिला शव पुलिस जांच पड़ताल में जुटी



जनपद वाराणसी स्थित लोहता के कोरौत गांव के सामने एक युवक का शव वरुणा नदी में उतराया मिला। पिछले सोमवार को ही युवक की सगाई हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजवाया है।
मंगलपुर के रहने वाले सलाउद्दीन 19 वर्ष की 21 नवंबर को शादी तय थी और पिछले सोमवार को सगाई हुई थी। रविवार की सुबह सलाउद्दीन साइकिल लेकर कोरौत बाजार को निकला था। शाम तक नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। इस बीच सुबह में गांव के कुछ लोगों ने बताया कि वरुणा नदी में सलाऊद्दीन का शव मिला है तो परिजनों में कोहराम मच गया। पिता सन्नौवर अली ने बताया कि सलाउद्दीन की साइकिल कोरौत पुल के नीचे खड़ी मिली। वह कैसे नदी में गया और उसकी मौत की जांच होनी चाहिए। पांच संतान में वह दूसरे नंबर का था। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। इसके अलावा बाजार में लगे सीसी कैमरों को भी खंगलवाया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

*पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 10 जून से निरीक्षण के लिए उपलब्ध*

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

डीएम को प्रदर्शनी में दिखीं खामियां, झूलों की पीडब्ल्यूडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश