अधिशासी अधिकारियों को डीएम जौनपुर का शख्त निर्देश डोर टू डोर कूड़ा उठे और नियमित हो सफाई


जौनपुर। स्थानीय निकाय की बैठक मे 
जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँँदड़ ने निर्देश दिया कि स्वनिधि से समृद्धि योजना (प्रोफाइलिंग) में लक्ष्य पूर्ण करते हुए भुगतान करते हुए यूसी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कराना सुनिश्चित किया जाए, सामुदायिक शौचालय निर्धारित समयानुसार संचालित रहे और उनमें नियमित रूप से साफ-सफाई के कार्य किए जाए।
अधिशासी अधिकारी जौनपुर, मुंगराबादशाहपुर, शाहगंज को निर्देशित किया कि अपने अपने निकाय में वेंडिंग जोन का चयन करते हुए 25 फरवरी 2024 तक प्रस्ताव पीओ डूडा को उपलब्ध कराये। उन्होंने निर्देशित किया कि निरंतर एंटी लारवा एवं फोगिंग का छिड़काव किया जाए जिससे जनपद में संक्रामक बीमारियां का फैलाव न हो। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि नगर निकायों के जो भी वाहन खराब है उन्हें मरम्मत कराते हुए उनका भी प्रयोग साफ- सफाई के कार्य में किया जाए।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में स्मार्ट मीटर का बड़ा विस्तार: 1.71 लाख से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े, अब मोबाइल की तरह होगा बिजली रिचार्ज

जौनपुर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम योगी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण; 51 महिलाओं को सौंपा गया जिम्मा

*राशन, गैस और योजनाओं पर सख्ती: डीएम की बैठक में अवैध भंडारण व लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश*