नगर में प्रभात फेरी के साथ मनाई गयी श्री संत गाडगे जी की जयंती

जौनपुर। सद्भावना पुल के पास स्थित केराट कोट (केरावीर मन्दिर) नवनिर्मित धोबी धर्मशाला के परिसर में बाबा सन्त गाडगे जयंती समारोह श्री संत गाडगे धोबी कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार कन्नौजिया की अध्यक्षता में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ बाबा संत गाडगे जी की प्रभातफेरी प्रातः 10 बजे से भण्डारी स्टेशन से आरम्भ होते हुये नगर के मुख्य मार्गो से होते हुये केरारवीर नवनिर्मित श्री संत गाडगे धोबी धर्मशाला पर प्रभातफेरी के समापन के साथ सभा आयोजित की गई। सभा का शुभारम्भ श्री संत गाडगे जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर सभा का शुभारम्भ हुआ।


जयंती समारोह के मुख्य अतिथि गिरिश चन्द्र यादव खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार व विशिष्ट अतिथि दिनेश चैधरी पूर्व विधायक केराकत, श्रीमती मनोरमा मौर्य अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर एवं ज्ञानप्रकाश सिंह भाजपा नेता सहित जनपद के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार कन्नौजिया ने कहा कि आज समाज जाग उठा है और संगठित है जो समाज के हित में कार्य करेगा समाज उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर एक दूसरे का सहयोगी बनेगा।
सभा को सम्बोधित करते हुए दिनेश चैधरी ने समाज के युवाओं को समाज को उचाई पर लाने के लिए आगे आना होगा ऐसे युवाओं के साथ मैं हमेशा आगे रहूँगा। कार्यक्रम में सैकड़ों स्वजातिय महिला पुरुष एवं बच्चों ने प्रभात फेरी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अन्त में बाबा के भण्डारा प्रसाद सभी लोगो ने ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार कन्नौजिया एवं आभार प्रदेश महामंत्री हरिशंकर ने किया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रदेश कार्यकारिणी सागर कन्नौजिया, नन्दलाल कन्नौजिया, राजकुमार कन्नौजिया, हरिशंकर कन्नौजिया, श्याम कुमार कन्नौजिया, राकेश कन्नौजिया, रमेश कन्नौजिया, डा. दिनेश कन्नौजिया, एडवोकेट अनूप कन्नौजिया, एडवोकेट शैलेश कन्नौजिया, संजय कन्नौजिया, राजपति कन्नौजिया, गौतम कन्नौजिया, अनिल कन्नौजिया, अखिलेश कन्नौजिया, पन्धारी कन्नौजिया, सुरेन्द्र कन्नौजिया, दिलीप कन्नौजिया, अनिल कन्नौजिया, कन्हैयालाल कन्नौजिया, रिशू कन्नौजिया, पप्पू कन्नौजिया, लाले कन्नौजिया सहित सैकड़ों की संख्या में स्वजातिय बन्धु उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर संसदीय सीट पर टिकट परिवर्तन की अफवाह पर बसपा के मंडल क्वार्डिनेटर की दो टुक,मतदाता अफवाहो से बचे

स्कूल जाते समय तेज धूप के कारण गश खाकर गिरी कक्षा तीन की छात्रा उपचार के दौरान हो गई मौत

लोकसभा चुनावः बसपा का टिकट बदला श्रीकला धनंजय सिंह हटी,श्याम सिंह यादव चुनावी मैदान में,निकलने लगे है राजनैतिक मायने