दो ट्रको की जबरदस्त टक्कर मे लगी आग, दोनो के चालक जिन्दा जल मरे, दमकल ने बुझाई आग


हमीरपुर जिले के कानपुर-सागर हाईवे पर बृहस्पतिवार देर रात करीब 12.30 बजे ब्लैक स्पॉट राठ तिराहा के पास दो ट्रक आपस में भिड़ गए। इससे उनमें आग लग गई। दो चालकों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, दो खलासी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया है। घटना के बाद से सुबह तक हाईवे पर जाम लगा रहा। मृत चालकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मौके पर सीओ राजेश कमल समेत यातायात पुलिस मौजूद रही। यातायात को सुचारू रूप से शुरू कराया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय जनता पार्टी जौनपुर मण्डल स्तर पर मनायेगी बलिदान दिवस: पुष्पराज सिंह

हीट वेव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने जनपदवासियों से की सतर्क रहने की अपील

अधिवक्ताओं पर अत्याचार के खिलाफ आगे आया लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल