मन्दिर के विवाद में युवक को गोली मारकर हत्या,आरोपी पुलिस हिरासत में घटना को लेकर मचा कोहराम



जनपद मिर्जापुर की देहात कोतवाली के ग्राम गुरसंडी में दान पेटी को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट और फिर गोली चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अचानक गोली चलने से क्षेत्र में अफरा- तफरी मच गई। 
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के साथ फील्ड यूनिट व थाना कोतवाली देहात पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया यह तथ्य प्रकाश में आया कि गांव में स्थित मंदिर के दान पात्र को लेकर श्रवण पांडेय (30) पुत्र कृपा शंकर पांडेय व श्रीनरायन दूबे ((50) पुत्र रामदयाल दूबे के बीच विवाद हुआ। इसी को लेकर हुए के दौरान श्रीनरायन दूबे द्वारा श्रवण पांडेय को गोली मार हत्या कर दी गई। 
थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भिजवाया गया। 


Comments

Popular posts from this blog

BSA ने 30 बच्चों को पहनाई माला, कराया नामांकन… अभिभावकों ने रख दी बड़ी मांग!

ग्राम विकास इण्टर कालेज खुटहन की हिमांगनी यादव ने जिले में बजाया डंका

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया