बरसात रूकते ही चढ़ा तापमान का पारा,जानिए कितने डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तापमान


विगत तीन दिवस से हो रही बारिश अब थम गई। बारिश थमते ही पारे में बढ़ोत्तरी हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ। रविवार से बारिश का सिलसिला थमने के बाद सोमवार सुबह धूप खिली और तापमान में छह डिग्री तक की बढ़त देखने को मिली। इसके साथ ही मानसून की सुस्ती के संकेत भी दिए गए।
सोमवार को दिन का तापमान 33.6 रहा। इससे गर्मी का अहसास होता रहा। न्यूनतम पारा 0.4 डिग्री की गिरावट के साथ 23.6 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को मौसम विभाग ने साल 2024 के मानसून सीजन (01 जून से 30 सितंबर) की औपचारिक विदाई पर आंकड़े जारी किए। इनके मुताबिक इस साल दो प्रतिशत अधिक बारिश हुई। सितंबर में राजधानी में कुल औसत बारिश 171.2 मिमी रही। आंचलिक विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक राजधानी समेत पूरे प्रदेश में मंगलवार से मानसून के कमजोर पड़ने के संकेत हैं।
इस साल प्रदेश में मानसून ऋतु (1 जून से 30 सितंबर) के दौरान कुल 744.3 मिमी बारिश दर्ज की गई जो सामान्य के लगभग आसपास है। पिछले साल औसत से 17% कम (मात्र 619.3 मिमी) बारिश हुई थी। 
रायबरेली, बांदा,अमेठी, मिर्जापुर, गाजीपुर जिलों में रविवार से सोमवार के बीच हल्की बारिश हुई। मंगलवार को पूर्वी यूपी में छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। इसके बाद आसमान साफ होगा और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। सोमवार को वाराणसी में सर्वाधिक 35.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं, नजीबाबाद में सबसे कम 22.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि