जौनपुर।भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के बलिदान दिवस पर जौनपुर शहर के तंदूरी वेंक्वेट हाल में जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा.प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी के शहादत दिवस को मनाते हुए राजीव गांधी के चित्र पर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा को मुख्य अतिथि कोआर्डिनेटर सुधाकर तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी देश ही नहीं विश्व स्तर के नेता थे, उनके द्वारा किए गए कार्य भारत के विकास में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं, उन्होंने कम्प्यूटर क्रांति में अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत में सूचना और कम्प्यूटर क्रांति को बड़ी मजबूती के साथ खड़ा करते हुए देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नयी पहचान दिलाई। राजीव गांधी जी ने पंचायती राज एक्ट के माध्यम से ग्राम पंचायतों को मजबूत कर गांवों का शक्ती करण किया। डा. प्रमोद कुमार सिंह ने आगे कहा कि राजीव गांधी जी दूरदर्शी नेता थे उन्होंने अट्ठारह वर्ष के युवाओं को मताधिकार देकर युवाओं को अपनी सरकार चुनने का अवसर दिया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि राजीव गांधी सौम्यता, सादगी और ईमानदारी के रुप में जाने जाते हैं, उन्हें पूरी दुनिया राजनैतिक संत के रूप में जानती है। उन्होंने देश की एकता और खुशहाली के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दिया। इस मौके पर देवराज पांडेय, अनिल दूबे आज़ाद, आरसी पांडेय, पूर्व शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम, शेर बहादुर सिंह, अरुण शुक्ला,राकेश सिंह डब्बू, राजीव निषाद, विजय प्रकाश वर्मा,आरिफ सलमानी, शिव मिश्रा,विनय तिवारी,अमन सिनहा, सृजन सिंह, शहनवाज मंजूर, अबूजर शेख, अनीश अहमद,सुनील दूबे गुड्डू, गौरव कुशवाहा,प्रवेश कुमार, इकबाल हुसैन,असरफ अली,,बाढूराम,शब्बू भाई,राजकुमार गुप्ता,रिंकू पंडित, बबलू गुप्ता,तालुकदार दूबे,प्रेमचंद मौर्या, शैलेंद्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने किया।
बच्चों में रंग लगाने की बात को लेकर हुई मारपीट में तीन जख्मी,पत्थर बाजी भी हुई
जौनपुर। बुधवार को नगर के पालिटेक्निक चौराहे पर बच्चों को रंग लगाने की बात को लेकर हुई मारपीट और पत्थर बाजी में तीन लोग ज़ख़्मी हो गए। पुलिस ने घायलो को जिला अस्पताल भिजवाकर उपचार एवं चिकित्सकीय परीक्षण करावा कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मामला कुछ इस प्रकार बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के पॉलिटेक्निक चौराहे के पास होली के दिन लगभग 11बजे बच्चों में रंग लगाने की बात को लेकर सोनकर पक्ष से हुई मारपीट और पत्थर बाजी की घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के रूहट्टा मोहल्ला निवासी विद्या शुक्ला उम्र लगभग 70 वर्ष पुत्र ज्ञान दास शुक्ला, संजीव कुमार शुक्ला उम्र लगभग 36 वर्ष पुत्र विद्या शुक्ला, अमित चौबे उम्र लगभग 40 वर्ष तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पाकर क्षेत्र में चक्रमण कर रहे शहर कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में सराय पोखता पुलिस चौकी प्रभारी राजीव रंजन काफी संख्या में जवानों के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को तुरंत अस्पताल भेज वाए और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घटना के संबंध में पूछे जाने पर चौकी प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि दूसरे पक्ष से कोई घायल ...
Comments
Post a Comment