जौनपुर: नगर कोतवाली पुलिस की शहर के कई होटलों में छापेमारी, युवक-युवतियों से पूछताछ, मची अफरा-तफरी

जौनपुर -। नगर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित होटलों पर अचानक छापेमारी कर दी। पुलिस की इस कार्रवाई से होटल संचालकों और वहाँ ठहरे लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह छापेमारी लंबे समय से मिल रही शिकायतों और संदिग्ध गतिविधियों की सूचनाओं के आधार पर की गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने कई होटलों में ठहरे युवक और युवतियों से गहन पूछताछ की। इस दौरान कुछ संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि होने की बात भी सामने आ रही है, हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, छापेमारी की यह कार्रवाई देर रात तक चलती रही और कई होटलों का रिकॉर्ड भी खंगाला गया। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से शहर के होटल संचालकों में अफरा-तफरी मच गई और कई होटल मालिकों ने अपने संपर्क सूत्रों के जरिए जानकारी जुटाने की कोशिश की।

नगर कोतवाली पुलिस का कहना है कि यह अभियान संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया गया। आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

जिलाधिकारी ने किया जन सेवा केंद्र का निरीक्षण, किसानों से ‘फार्मर रजिस्ट्री’ कराने की अपील की