हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भाई गंभीर रूप से घायल

जौनपुर। जिले के लाइनबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवादा गांव के पास बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वाराणसी से घर लौट रहे दो भाइयों की बाइक को एक अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

खेतासराय कस्बे के कासिमपुर वार्ड निवासी अभिषेक सिंह (38) अपने छोटे भाई अनिकेश सिंह (35) के साथ किसी आवश्यक कार्य से वाराणसी गए थे। शाम को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे नेवादा गांव के पास हाईवे पर पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार अभिषेक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटा भाई अनिकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची लाइनबाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायल अनिकेश को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार, हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि वाहन की पहचान की जा सके।

घटना की खबर लगते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। 

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

मड़ियाहू तहसील का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, निरस्त वरासत प्रकरणों की पुनः समीक्षा के निर्देश