होटल में मामूली कहासुनी पर युवक की बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीरचार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल



थरवई।  थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित देवरिया गांव के सामने एक होटल पर बुधवार देर शाम नाश्ता करने पहुंचे युवक की मामूली कहासुनी के बाद बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे उपचार के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।  जानकारी के अनुसार, देवरिया गांव निवासी शिवम सिंह (24) पुत्र राजकुमार सिंह बुधवार शाम आरोपी सुल्तान सिंह के होटल पर नाश्ता करने गया था। वहीं किसी बात को लेकर होटल मालिक सुल्तान सिंह से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सुल्तान सिंह ने अपने साथियों अखिलेश सिंह, सोनू सिंह और आशु सिंह के साथ मिलकर शिवम सिंह की बेरहमी से पिटाई कर दी। हमले में शिवम के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।  घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया, गया  है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घायल के पिता राजकुमार सिंह की तहरीर पर थरवई पुलिस ने सुल्तान सिंह, अखिलेश सिंह, सोनू सिंह और आशु सिंह निवासी देवरिया। के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को थरवई  पुलिस ने गुरुवार को उनके घर से। गिरफ्तार कर  न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

 कृष्ण मोहन मौर्य ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

मड़ियाहू तहसील का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, निरस्त वरासत प्रकरणों की पुनः समीक्षा के निर्देश