जौनपुर: जन्माष्टमी डांस वीडियो मामले में 2 उपनिरीक्षक व 6 सिपाही निलंबित, अब तक 9 पर गिरी गाज

जौनपुर। बदलापुर थाने पर जन्माष्टमी के अवसर पर अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने थानाध्यक्ष को पहले ही निलंबित कर दिया था।

जांच आगे बढ़ने पर मंगलवार को दो उपनिरीक्षकों और छह सिपाहियों को भी निलंबित कर दिया गया। इस प्रकार अब तक कुल 9 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो चुकी है।

एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि 16 अगस्त को वायरल वीडियो की जांच एसपी सिटी कर रहे हैं। जांच में आठ पुलिसकर्मी दोषी पाए गए हैं, जिनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। जांच अभी जारी है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Comments

Popular posts from this blog

BSA ने 30 बच्चों को पहनाई माला, कराया नामांकन… अभिभावकों ने रख दी बड़ी मांग!

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया