आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही होने पर होगी कड़ी कार्रवाई- मनीष कुमार वर्मा डीएम



जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में किया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण समय से तथा गुणवत्तापूर्वक करें। पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का विवरण डायरी पर रखें। उन्होंने कहा कि डिफाल्टर श्रेणी में आने वाली शिकायतों का निस्तारण तत्काल करें। जो भी अधिकारी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्वक तथा समय से नहीं करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने निस्तारण आख्या शिकायतकर्ता को एक कॉपी उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुये कहा कि अगर शिकायतकर्ता  कॉपी लेने से मना करता है तो डाक के माध्यम भेजे।

जिलाधिकारी ने बैठक में बिना अनुमति लिए अनुपस्थित जिले से बाहर जाने पर सिंचाई विभाग के अधि0अधिकारी आशीष कुमार कुशवाहा का एक दिन का बेतन रोकने का निर्देश दिया साथ ही कहा कि अगर अधिकारी जाँच करने जाये तो जांच की रिपोर्ट प्रारूप पर ही भेजे और स्कूलों के निरीक्षण के समय छात्रों से बात करके पता करे की मेनू के हिसाब से भोजन मिलता है कि नही।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, अपर जिलाधिकारी द्वय, डी0पी0आर0ओ0, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गभीरन बाजार में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमला, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली ख़ामेनेई के निधन की खबर पर जौनपुर में उबाल, एसपी कार्यालय तक पहुंचा विरोध

जफराबाद नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ.सरफराज़ खान पर दबंगों द्वारा किया गया जान लेवा हमला