अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने थाने का निरीक्षण कर दिया यह आदेश


जौनपुर। अपर पुलिस अधीक्षक नगर, डा0 संजय कुमार द्वारा थाना खुटहन का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने की बैरिक, शस्त्रागृह, कार्यालय के अभिलेख, हवालात, महिला हेल्पडेस्क व थाना इमारत का जायज़ा लिया गया एवं थाने पर अधिकारी/कर्मचारीगण के द्वारा शस्त्रों को खोलवाया गया और साफ-सफाई की चेकिंग की गयी। शस्त्रों की साफ-साफाई हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही हिस्ट्रीशीटरों व सक्रिय अपराधियों की चेकिंग तथा रजिस्टर में प्रविष्टि अंकित करने के लिए निर्देशित किया गया। इसी क्रम में आगामी चुनाव के दृष्टिगत क्रिटिकल/बल्नरेबल मतदान केंद्रों का भ्रमण  व अराजक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही का भी जायजा लिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

दूल्हा हत्याकांड में नया मोड़: नामजद अविनाश सिंह चौहान के परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम-एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*

टीजीटी परीक्षा पर प्रशासन की कड़ी नजर, नकल माफियाओं को डीएम की दो टूक चेतावनी