जौनपुर मे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गया जेल


जौनपुर। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले को शाहगंज कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया। आरोप है कि दो दिन पहले जौनपुर के डिहवा भादी गांव निवासी शमसुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
भाजपा नेता सुनील अग्रहरि ने युवक से पोस्ट हटाने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। इस पर भाजपा नेता ने शाहगंज कोतवाली  में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर शुक्रवार सुबह आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया।
आवश्यक कार्रवाई के बाद चालान कर जेल भेज दिया गया। मामले में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य ने बताया कि सुनील अग्रहरि की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। 

Comments

Popular posts from this blog

टीबी मुक्त भारत अभियान को मिला जनसमर्थन, 124 मरीजों को पोषण किट वितरित

सादीपुर में बनने वाली सड़क के निर्माण में क्षेत्रिय जन प्रतिनिधि के हस्तक्षेप से बढ़ी लोगों में परेशानी

वर्तमान में भारतीय शिक्षा व्यवस्था : गतिशील अथवा दिशाहीन --डॉ अखिलेश्वर शुक्ला