अस्पताल के बिस्तर से कांग्रेस प्रत्याशी नदीम जावेद की जनता से जानें क्या है अपील

जौनपुर। कांग्रेस के टिकट पर जौनपुर की सदर विधान सभा से चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायक नदीम जावेद का एक वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें नदीम जावेद अस्पताल के बिस्तर पर लेटे जौनपुर की आवाम से अपना चुनावी प्रचार करते अपने सहयोग की अपील किया है। 

जौनपुर में चुनाव प्रचार के दौरान नदीम जावेद की तबीयत अचानक खराब होने के बाद जनपद में प्राथमिक उपचार के बाद मेदान्ता हास्पिटल दिल्ली चले गये और वहीं पर उनका उपचार जारी है। वीडियो में नदीम जावेद ने जनपद की आवाम से मार्मिक अपील करते हुए कहा कि प्रचार के दौरान बीमार होने पर चिकित्सक की सलाह पर यहां मेदान्ता अस्पताल में उपचार के लिए आया हूँ। 


आप सबकी दुआओ से जल्द ही ठीक होकर आप सभी के बीच आऊंगा। उन्होंने कहा 2012 के चुनाव में जौनपुर की जनता ने अपना आशीर्वाद दिया और विधायक बनाया 2017 में भी जनता का आशीर्वाद मिला। फिर कहा हम राजनैतिक लोग वैचारिक लड़ाई लड़ रहे तथा संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे आशा ही नही विस्वास है। जनता का आशीर्वाद इस बार भी मिलेगा। जनपद के भाईचारा और विकास के लिए पूरी उर्जा और दीवानगी के साथ काम करूंगा। 

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय जनता पार्टी जौनपुर मण्डल स्तर पर मनायेगी बलिदान दिवस: पुष्पराज सिंह

हीट वेव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने जनपदवासियों से की सतर्क रहने की अपील

जौनपुर में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा! डीआईजी वैभव कृष्ण ने माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश