जौनपुर की संस्कृति विविधता से भरी है - इमैनुएल लेनैन राजदूत फ्रांस


जौनपुर। भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन (Emmanuel Lenain) आज जौनपुर में अटाला मस्जिद, बड़ी मस्जिद, लाल दरवाजा, शाही पुल को देखा और कहा कि ’’भारतीय इतिहास अद्भुत है, मैं यहां जौनपुर में आकर खुश हूं, मुझे लगता है कि यहां पर सुंदर विरासत है। यहां की संस्कृति विविधता से भरी हुई है।
इस दौरान उन्होंने इमारतों पर की गई कलाकृतियों की अपने कैमरे से तस्वीरे ली और इमारतों पर की गई कलाकारी की प्रशंसा की और सरकारी स्कूलों के बच्चों, आम लोगो से भी मिले। शहर में प्रसिद्ध इमरती की दुकान पर जाकर इमरती खाई और तारीफ की।
 इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल, अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ0 संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र दूबे, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

*जौनपुर में PNG गैस पाइपलाइन खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी में फंसे मजदूर, 30 फीट गहरे गड्ढे में हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक की तलाश जारी*

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त