धनंजय सिंह बने राष्ट्रीय जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव



जौनपुर। पूर्व सांसद धनंजय सिंह द्वारा जनता दल यूनाइटेड की राजनीति शुरू करने के बाद अब उन्हे राष्ट्रीय महासचिव बना दिया गया है ।इस आशय की जानकारी वायरल नियुक्ति पत्र से हुई है शनिवार की रात इसकी जानकारी होने पर उनके समर्थकों में खुशी का माहौल रहा।
राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर धनंजय सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह और मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार को इसके लिए धन्यवाद देते हुए कहा पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, वह उसका ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। शीर्ष नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
हलांकि विगत विधान सभा के आम चुनाव में धनंजय सिंह जनता दल यूनाइटेड के चुनाव चिन्ह तीर से विधान सभा का चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हे पराजय का सामना करना पड़ा फिर भी दूसरे स्थान पर अपने दम पर काबिज रहे है। ऐसा माना जा रहा है कि 2024 में लोकसभा के चुनाव में भी ताल ठोंक सकते है।

Comments

Popular posts from this blog

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई दो की मौत, एक घायल

आखिर छात्र ने अपने प्रोफेसर पर हमला क्यों किया जानें कारण, प्रोफेसर अस्पताल में भर्ती,छात्र पर एफआईआर दर्ज

राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र सौंपा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को