जौनपुर दीवानी न्यायालय परिसर में हुए गोलीकांड में असलहा पहुंचाने और रेकी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार


जौनपुर। पुलिस की अभिरक्षा में दीवानी न्यायालय के लॉकअप से अदालत में पेश करने के लिए ले जाए जा रहे दो बंदियों पर गोलीबारी करने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो आरोपियों को ऐसे गिरफ्तार किया है। जो दोनों बन्दियों को गोली मारने वाले मुख्य आरोपी श्रवण यादव को असलहा उपलब्ध कराने का काम किये थे और रेकी भी किए थे। हलांकि इस मामले में श्रवण को उसी दिन अधिवक्ताओं के सहयोग से पुलिस ने पकड़ लिया था। करीब एक साल पहले छह मई 2022 को धर्मापुर में एक अंडे की दुकान पर चाकू घोंपकर पहलवान यादव उर्फ बादल की हत्या की गई थी। उस मामले में नामजद दो आरोपियों सूर्य प्रताप और मिथिलेश गिरी को गिरफ्तार कर जिला कारागार में निरुद्ध किया गया था। मंगलवार को दोनों को न्यायालय में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था तभी बादल के भाई श्रवण ने न्यायालय परिसर में गोली मार दी थी। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पता चला कि शनी यादव निवासी धर्मापुर और वीरेंद्र यादव निवासी कबीरूद्दीन थाना गौराबादशाहपुर ने असलहा उपलब्ध कराया था। इसके बाद रेकी भी की थी। ऐसे में दोनों की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही थी। लाइनबाजार कोतवाली प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रसाद तिराहे तिराहे से बाइक सवार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाइक पर सवार तीसरा व्यक्ति फरार हो गया। आरोपियों के पास से तीन मोबाइल, एक बाइक बरामद किया गया। पुलिस टीम में एसएसआई कमलेश कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर देवानंद रजक सहित अन्य पुलिसकर्मी शमिल रहे। हलांकि इनकी गिरफ्तारी को लेकर क्षेत्र में चर्चा है कि पुलिस ने गिरफ्तारो को गोलीकांड में जबरिया फंसाया है।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

मड़ियाहू तहसील का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, निरस्त वरासत प्रकरणों की पुनः समीक्षा के निर्देश