आचार संहिता खत्म होते ही आईएएस अधिकारियों का तबदला शुरू, इन जनपदो के बदले डीएम


निकाय चुनाव की आचार संहिता खत्म होने के तत्काल बाद ही प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारियों के तबादले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस क्रम में शुक्रवार को उत्‍तर प्रदेश सरकार ने कई वर‍िष्‍ठ आइएएस अध‍िकार‍ियों का तबादला कर द‍िया है।
बता दे शासन और फील्ड में तैनात कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले से सरकार के तबादला एक्सप्रेस का शुभारंभ हुआ है। अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा सुधीर एम. बोबडे अपर मुख्य सचिव राज्यपाल, देवीपाटन मंडल के कमिश्नर महेंद्र प्रसाद अग्रवाल प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा बने। योगेश्वर राम मिश्रा बस्ती से देवीपाटन मंडल के कमिश्नर बने। कमिश्नर सहारनपुर लोकेश एम बस्ती कमिश्नर बने। बहराइच के डीएम दिनेश चंद्र डीएम सहारनपुर बनाये गए। मोनिका डीएम बहराइच बनीं। कल्पना अवस्थी अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा बनीं।

Comments

Popular posts from this blog

खुटहन में अवैध गैस सिलेंडर का भंडारण पकड़ा गया, तीन लोगों के खिलाफ केस; 81 सिलेंडर बरामद

जौनपुर में युवक की हत्या, तीन दिन पहले ही पुलिस से मांगी थी सुरक्षा

बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब जिन्होंने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीतिक चेतना जगाकर 'हुक्मरान' बनने का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर