मौसम का हाल: कल से पूरे प्रदेश में खुलेगी धूप, जानिए फिर कब तक मौसम बिगड़ने का जारी हुआ पूर्वानुमान




यूपी में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेश में बुधवार को कई स्थानों पर बारिश हुई।  यह बारिश कहीं ज्यादा तो कहीं कम हुई। हालांकि बारिश के चलते तापमान नीचे नही लुढ़का। बारिश-बदली के बावजूद पारे का चढ़ना जारी है। प्रदेश में दिन का तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 17.5 डिग्री तक पहुंच गया। सबसे ज्यादा बारिश बलिया में 14.2 रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार से आसमान साफ रहेगा। सुबह से ही धूप निकलने की संभावना है। हालांकि रात की ठंड बरकरार रहेगी।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक प्रदेश में 18 फरवरी से फिर बारिश के आसार हैं। पश्चिमी यूपी से इसकी शुरूआत होगी और 19 फरवरी को पूर्वी यूपी तक बारिश दस्तक देगी। रात के मौसत में तीन डिग्री तक पारा में गिरावट होगी। बुधवार को आजमगढ़, गोरखपुर, चित्रकूट, प्रयागराज और वाराणसी समेत अन्य जिलों में बारिश हुई। इससे दिन का मौसम सुहाना हो गया। हालांकि बारिश बंद होने के बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

डीएम को प्रदर्शनी में दिखीं खामियां, झूलों की पीडब्ल्यूडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*