जौनपुर जलालपुर थाने के नये थानेदार को सिर मुड़ाते ही पड़े ओले, रेहटी गांव में हत्या कर फेंकी लाश मिलने से इलाके में सनसनी



जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर डाॅ अजय पाल शर्मा ने बीती रात जनपद के थाना जलालपुर के प्रभारी को बदला और मनोज कुमार सिंह को थाने का प्रभार दिया यहां थानेदार को सिर मुड़ाते ही ओले पड़ने की कहावत चरितार्थ हो गई। एस पी के आदेश पर मनोज कुमार सिंह जलालपुर थाने का प्रभार ग्रहण किये उसी रात थाना क्षेत्र में वाराणसी - लखनऊ एन एच पर स्थित ग्राम रेहटी में सड़क के किनारे एक 25 वर्षीय युवक की गला काट कर हत्या कर सड़क के किनारे बगीचे में फेंकी हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है।
हलांकि समाचार जारी किये जाने तक नवागत थानेदार अथवा उनकी पुलिस टीम समाचार जारी किए जानें तक मृतक युवक की पहचान नहीं करा सकी है। खबर है कि हत्यारे युवक की गर्दन लगभग आधी धारदार हथियार से काटे हुए है।इससे प्रतीत होता है कि हत्यारे बड़ी ही बेरहमी से हत्याकांड को अंजाम दिए और लाश को बगीचे में फेंक कर फरार होने में सफल रहे। लाश बरामदगी के घटनास्थल पर जहां शव पड़ा था उससे लगभग  9 मीटर की दूरी पर सड़क के किनारे पड़ी एक लेडिस घड़ी मिली जो पुलिस की हाथ लगी है। 
पुलिस मृतक की शिनाख्त भले ही पूरे दिन नहीं करा सकी लेकिन आशंका जता रही है कि इस हत्याकांड की घटना के पीछे प्रेम प्रसंग जैसे कारण को मान रही है। मौके पर जितना खून फैला नजर आया उससे यह तो साफ हो गया है कि युवक को पहले ही कहीं और मार कर हत्या करने के उपरान्त लाश यहां पर लाकर फेंका गया है। 
घटना की खबर सुबह के समय ग्रामीण जनों द्वारा मिलने पर पुलिस मौके पर गयी शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने का पूरा प्रयास किया गया है लेकिन समाचार प्रेषण यक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस तरह थाना जलालपुर में नई तैनाती के साथ थानाध्यक्ष को सिर मुड़ाते ही ओले पड़ने की कहावत चरितार्थ हो गई है।

Comments

Popular posts from this blog

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

गुजरात ने विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत को भी जीवंत बनाए रखा — कुलपति प्रो. वंदना सिंह