एसपी जौनपुर ने फिर आधा दर्जन से अधिक थाना प्रभारियों का किया तबादला



जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डाॅ अजय पाल शर्मा ने एक बार फिर जिले के थाना प्रभारियों  का तबादला कर दिया है कई के रूतबे बढ़े तो कुछ के रूतबे घटे भी है।कई थानाध्यक्ष के फेरबदल में जय प्रकाश यादव लाइन बाजार से प्रभारी निरीक्षक जफराबाद बनाए गए तेज बहादुर सिंह तिवारी एएचटीयू सेल से प्रभारी 
निरीक्षक बक्सा बनाए गये। सत्य प्रकाश सिंह अपराध शाखा से प्रभारी निरीक्षक मछली शहर बनाए गए। मनोज कुमार सिंह थानाध्यक्ष जलालपुर बनाए गए, त्रिवेणी सिंह थानाध्यक्ष चंदवक बनाए गए अरविंद सिंह थानाध्यक्ष सरपतहां बनाए गए। कश्यप कुमार सिंह थानाध्यक्ष बरसठी  बनाए गए। दिव्य प्रकाश सिंह खुटहन थानाध्यक्ष बनाए गए अश्वनी कुमार दुबे थानाध्यक्ष महाराजगंज बनाए गए। निरीक्षक राजेश कुमार यादव, संजय वर्मा, अवशेष नाथ का रुतबा घटाते हुए अपराध शाखा सेल में भेज दिया है। सुरेन्द्र नाथ सिंह को जफराबाद से आईपीआरएस सेल में भेज दिया गया है। सभी को तत्काल स्थानान्तरित स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश एसपी ने दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय जनता पार्टी जौनपुर मण्डल स्तर पर मनायेगी बलिदान दिवस: पुष्पराज सिंह

हीट वेव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने जनपदवासियों से की सतर्क रहने की अपील

जौनपुर में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा! डीआईजी वैभव कृष्ण ने माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश