ठगी के मामले में 17 साल से फरार चल रहे बंटी बबली हुए गिरफ्तार


प्रयागराज से लाखों की ठगी कर फरार हुए बंटी और बबली को पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने अमित श्रीवास्तव और उसकी पत्नी शिखा श्रीवास्तव को जॉर्ज टाउन थाने में दर्ज ठगी के मामले में गिरफ्तार किया है। अपनी कंपनी में नौकरी के नाम पर यह दंपती बड़ी संख्या में लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर 2007 में फरार हो गए थे। पुलिस 17 साल से इन्हें खोज रही थी। दोनों के ऊपर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। 

Comments

Popular posts from this blog

अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई दो की मौत, एक घायल

आखिर छात्र ने अपने प्रोफेसर पर हमला क्यों किया जानें कारण, प्रोफेसर अस्पताल में भर्ती,छात्र पर एफआईआर दर्ज

राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र सौंपा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को