*भाजपा नेता धाकड़ की धारदार हथियार से हत्या, अवैध संबंध के मामले में जांच कर रही पुलिस*



              
 श्यामलाल धाकड़ की किसी ने शुक्रवार शाम धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी।  भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष श्यामलाल धाकड़ की लाश उनके घर के ऊपरी मंजिल पर मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि श्याम लाल की हत्या धारदार हथियार से की गई है। बताया गया कि श्यामलाल धाकड़ गुरुवार रात में घर की ऊपरी मंजिल पर अकेले सो रहे थे, जबकि उनके स्वजन नीचे के कमरों में थे। रात के अंधेरे में किसी ने धारदार हथियार से हमला कर गले पर वार कर हत्या कर दी। श्यामलाल धाकड़ उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब उनका एक वीडियो महिला के साथ वायरल हुआ था। मामले में फिलहाल पुलिस अवैध संबंध वाले एंगल से भी जांच कर रही है।
 
  भाजपा नेता श्यामलाल धाकड़ की हत्या के मामले को लेकर पुलिस विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया है, जिसमें 7 सदस्य होंगे। इसके साथ ही पुलिस ने दावा करते हुए कहा है कि हत्याकांड से जुड़े सभी आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा होगा।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

मड़ियाहू तहसील का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, निरस्त वरासत प्रकरणों की पुनः समीक्षा के निर्देश