जौनपुर: अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, लंबित मामलों में शीघ्र कार्रवाई के निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयवर चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने न्यायालय में विचाराधीन एवं लंबित वादों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंभीर प्रकरणों में प्रभावी पैरवी कर दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। विशेष रूप से महिला एवं बाल अपराध से संबंधित मामलों में तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर बल दिया गया।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने और समयबद्ध रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया। बैठक में ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारीशासकीय अधिवक्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

दूल्हा हत्याकांड में नया मोड़: नामजद अविनाश सिंह चौहान के परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम-एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*

शकरमंडी बाजार के बर्तन की दुकान में चल रहा था दोहरा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार