जौनपुर में आकांक्षा हाट का भव्य आयोजन, उत्कृष्ट किसानों व कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित


जौनपुर। शासन के निर्देश पर जनपद में आकांक्षा हाट/सम्पूर्णता अभियान कार्यक्रम 28 जुलाई से 02 अगस्त 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया गया तथा बेसिक शिक्षा विभाग के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सरकार व नीति आयोग के निर्देशानुसार जनपद के रामपुर व मछलीशहर विकासखंडों को आकांक्षात्मक विकास खंड के रूप में चयनित किया गया है। आज का कार्यक्रम किसानों को समर्पित है, क्योंकि कृषि आधारित अर्थव्यवस्था में किसानों की भूमिका सर्वोपरि है। उन्होंने किसानों से जैविक खेती, फल-फूल व सब्जी उत्पादन के साथ-साथ पशुपालन को बढ़ावा देने की अपील की।

कृषि विभाग की उपलब्धियाँ: उप निदेशक कृषि हिमांशु पाण्डेय ने बताया कि आकांक्षात्मक विकास खंड मछलीशहर में

  • 58,117 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिला,
  • 1,475 किसानों का मृदा परीक्षण हुआ,
  • 2 एफपीओ के लक्ष्य के सापेक्ष 4 एफपीओ गठित किए गए हैं।

वहीं, रामपुर विकासखंड में

  • 45,265 किसानों को सम्मान निधि का लाभ,
  • 1,475 मृदा परीक्षण,
  • 2 के लक्ष्य के सापेक्ष 6 एफपीओ गठित किए गए हैं, जो कृषि क्षेत्र में सक्रिय हैं।

तकनीकी जानकारी व प्रशिक्षण: कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कन्नौजिया ने डीएसआर विधि (डायरेक्ट सीडेड राइस) से धान की खेती के विषय में जानकारी दी। डिप्टी पीडी आत्मा डॉ. रमेश चन्द्र यादव ने किसानों को प्राकृतिक व जैविक खेती, खरीफ की फसलों की आधुनिक तकनीकों और उत्पादकता बढ़ाने के उपायों से अवगत कराया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने रामपुर व मछलीशहर के उत्कृष्ट किसानों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

संचालन सलमान शेख ने किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, परियोजना निदेशक के.के. पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. अरुण यादव सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

गभीरन बाजार में परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर हमला, एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

चेयरमैन पति समेत तीन पर मुकदमा दर्ज, थानेदार की कार्यशैली पर उठे सवाल

मड़ियाहूं के शीतलगंज में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला घायल; पुलिस जांच में जुटी