ब्लॉक के कई गांवों में बीडीओ के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा


जफराबाद। खंड विकास अधिकारी (सिरकोनी) नीरज जायसवाल के नेतृत्व में ब्लॉक के विभिन्न गांवों में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया गया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत हौज ग्राम से हुई, जो ब्लॉक परिसर में पहुंचकर सम्पन्न हुई।

इसके अलावा बीडीओ ने कोतवालपुर और नाथुपुर गांव में पहुंचकर तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एडीओ (एजी) आशीष त्रिपाठी, एडीओ (आईएसबी) रामजी सिंह, अमरनाथ यादव, एडीओ (पंचायत) रत्नेश सोनकर, जटाशंकर यादव, विनय सिंह सहित सभी ग्राम सचिव, ब्लॉक कर्मचारी और सफाईकर्मी मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

डीएम को प्रदर्शनी में दिखीं खामियां, झूलों की पीडब्ल्यूडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*