रज्जू भैया संस्थान में यूजी,पीजी पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के सुन्दर एवं शैक्षणिक वातावरण से परिपूर्ण परिसर में स्थित रज्जू भैया संस्थान के गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं भू-गर्भ विज्ञान विभागों में सत्र 2025-26 के लिए स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश लेने का सुनहरा अवसर उपलब्ध है।
संस्थान के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इन विषयों में बीएससी और एम.एससी. भौतिक विज्ञान,गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं भू-गर्भ विज्ञान विभागों में सत्र 2025-26 के लिए स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में सीधे प्रवेश लेने का सुनहरा अवसर उपलब्ध है।

संस्थान के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इन विषयों में बीएससी और एम.एससी. भौतिक विज्ञान, गणित, रसायन और भू गर्भ विज्ञान विषय की कुछ सीटें अभी भी रिक्त हैं। इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित विभागाध्यक्ष से संपर्क कर शीघ्र अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अगले सप्ताह से सभी विभागों में नियमित कक्षाएं सुचारू रूप से प्रारम्भ हो जाएंगी, जिससे विद्यार्थियों को सत्र की शुरुआत से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का लाभ मिलेगा।
रज्जू भैया संस्थान, अपने उच्च स्तरीय शिक्षण-प्रशिक्षण, अनुभवी शिक्षकों, आधुनिक प्रयोगशालाओं एवं शोधोन्मुख वातावरण के लिए प्रदेशभर में विशिष्ट पहचान रखता है। ऐसे में इच्छुक विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

BSA ने 30 बच्चों को पहनाई माला, कराया नामांकन… अभिभावकों ने रख दी बड़ी मांग!

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया