सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त हो : अरविंद शुक्ल


  (जौनपुर): उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ की जिला इकाई के तत्वावधान में मंगलवार को परिषदीय शिक्षकों की नगर स्थित अंबेडकर तिराहे पर बड़ी जुटान हुई। संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला के नेतृत्व में शिक्षकों ने 29 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के सेवारत रहने व पदोन्नति हेतु टीईटी की अनिवार्यता पर क्षोभ व्यक्त किया। शिक्षकों ने इस सुप्रीम आदेश को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उक्त अवधि में नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की। श्री शुक्ला ने आश्वस्त किया कि इस संबंध में संगठन हर स्तर पर निर्णायक संघर्ष को पूरी तरह से तैयार है। शिक्षक नेताओं ने कहा कि इस आदेश के विरोध में प्रदेश ही नहीं पूरे देश का शिक्षक समाज एकजुट है। सरकार को शिक्षकों की इस पीड़ा व चिंता को संज्ञान में लेते हुए शीघ्र ही आवश्यक उपाय करना चाहिए। शिक्षक नेताओं ने कहा कि नियुक्ति के डेढ़- दो दशक बाद इस तरह का आदेश थोपा जाना नितांत अनुचित है। इस अवधि में जब शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी तो वे उस समय निर्धारित योग्यता धारण किए थे ऐसे में अब इस तरह का आदेश न केवल अनर्गल है बल्कि शिक्षकों को मानसिक पीडा देने वाला है। शिक्षक संघ ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला प्रशासन के जरिए प्रदेश के मुख्यमंत्री, राष्ट्र के शिक्षा मंत्री व प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को प्रेषित किया है।
ज्ञापन देने से पूर्व शिक्षकों ने अंबेडकर तिराहे से इस आदेश के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे।

विरोध प्रदर्शन  -  काला कानून वापस लो के नारे से गूंजा कलेक्ट्रेट परिसर 
  जौनपुर: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में बड़ी संख्या में जुटे परिषदीय शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कर इसके विरोध में जोरदार नारेबाजी की। काला कानून वापस लो, रोजी रोटी से खिलवाड़ नहीं चलेगा- नहीं चलेगा आदि नारों से काफी देर तक कलेक्ट्रेट परिसर गूंजता रहा। 

साफ दिखी सेवा सुरक्षा की चिंता, जमीं रहीं महिला शिक्षक                            

   जौनपुर: प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में हुए इस विरोध प्रदर्शन में लंबे अर्से से सेवारत शिक्षकों में अपनी सेवा सुरक्षा की चिंता साफ दिखी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला शिक्षकों की न केवल जुटान रही बल्कि वह सभी अंत तक डटीं भी रहीं। प्रदर्शन में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह भी मौजूद रहे।
विरोध प्रदर्शन में विरोध प्रदर्शन में आलोक सिंह, संजय यादव,रविचंद्र, वीरेंद्र प्रताप सिंह, लालसाहब यादव, रामदुलार, राजेश बहादुर सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह,शिवेंद्र सिंह, राजेश सिंह मुन्ना , संजय यादव, प्रशांत मिश्र,रमाशंकर पाठक,राजकुमार यादव चन्द्र बहादुर अरुण यादव राम प्रसाद अनिलदीप  संतोष सिंह संजय सिंह राकेश यादव रेनू सिंह सीमा सिंह ऊषा यादव कुमुदिनी अस्थाना  प्रियंका राजपूत  सुषमा सिंह विजयलक्ष्मी यादव मालविका सिंह कविता धर्मेंद्र यादव विक्रम प्रकाश मनोज यादव चन्द्र प्रकाश रत्नाकर उपाध्याय प्रमोद दुबे सुधीर सिंह अनिल पांडे उमेश चोबे उमानाथ यादव देशबंधु धीरेन्द्र धीरू राजकुमार यादव राजेश सिंह पंकज सिंह रविचंद्र यादव, राजेश सिंह मुन्ना, शिवेन्द्र सिंह रानू सुनील यादल, राकेश पांडे, आलोक रघुवंशी, राजेश उपाध्याय, पवन सिंह, रामप्रसाद ,अमित यादव सहित हजारों शिक्षक मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

मिशन शक्ति का है नारा शिक्षित नारी बनेगी खुद सहारा: एसीपी थरवई चंद्रपाल सिंह

किशोरी की गला रेतकर हत्या, गांव में मचा कोहराम — पुलिस अधीक्षक पहुंचे मौके पर

राधा यादव के जलवे से झूम उठा जौनपुर का अजोसी गांव, महिला विश्वकप जीत पर मना जश्न