हिन्दी हमारी मातृ भाषा है : प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश



आधुनिक युग में बदलता स्वरूप : हिन्दी का महत्त्व


थरवई / जैसा की माना जाता है हिंदी हम भारतवासियों की मातृ भाषा है जो राजभाषा से राष्ट्रभाषा का दर्जा व्याप्त है। हिन्दी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है वहीं हमारे भारत देश की पहचान है हिंदी जो दूर - दूर तक कई देशों में साथ ही विश्वविद्यालयों में यह भाषा सिखाई व पढ़ाई जाती है एवं बोलने में भी प्रयोग की जाती है। यह दिवस 14 सितंबर को पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता है जो वर्तमान समय में हिंदी विश्व की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। भारत में हिन्दी भाषा सबसे अधिक बोली जाती है हिन्दी दिवस पर सभी शिक्षण संस्थानों व संगठनों में बड़े ही भव्यता के साथ मनाया जाता है इस दिन पूरे भारतवर्ष में हिन्दी भाषा के प्रति जागरूकता और प्रचार प्रसार के लिए किया जाता है, हिन्दी अपनी इस मात्र भाषा को 1949 में केंद्रीय सरकार की बैठक में राज्य भाषा का दर्जा दिया गया जिसके पश्चात हिन्दी दिवस मनाने का विचार प्रकट किया गया। हिन्दी भाषा जागरूकता और उसके इस्तेमाल के साथ साथ हिन्दी भाषा का भारत के साथ जुड़ाव को देखकर 1965 में हिन्दी भाषा को भारत की राष्ट्रभाषा घोषित की गई। हिन्दी दिवस के दिन बड़े पैमाने पर समारोह का आयोजन किया जाता है जिसमें अलग अलग प्रकार के कृति को प्रस्तुत किया जाता है। हिंदी दिवस को हम हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाते है हिंदी भाषा में बहुत सारे साहित्यकारों ने अतुल्यनीय कार्य किया है जिन्हें हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर सरकार की तरफ से पुरस्कृत किया जाता है। यह एक महत्वपूर्ण त्यौहार है जिसका मुख्य उद्देश्य पूरे भारतवर्ष में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और हिंदी साहित्य के प्रति जागरूकता फैलाना है। मुख्य रूप से यह त्यौहार अलग-अलग संस्थानों के द्वारा मनाया जाता है। जैसा की वर्तमान समय में देखा जा रहा कि जिस तरह से डिजिटल के नए नए आयाम आ रहे आज उसी क्रम में हिन्दी दिवस को लोग सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचार प्रसार कर हिन्दी अपनी मातृ भाषा है को याद करते हुए मनाया जा रहा है। भाषाओं और विविधताओं के बीच हिंदी वह भाषा है, जो हिंदुस्तान को जोड़ती है सभी राज्यों में बसे जनमानस को हिंदी के महत्व से जागरूक करने और इसके प्रचार-प्रसार के लिए हिंदी दिवस मनाया जाता है। जो हमारी मातृ भाषा हिन्दी हैं जिसे गर्व से अपनी इस मातृ भाषा के रूप में प्रयोग करते हैं। हिन्दी भाषा हमें यह याद दिलाता है की हम अपनी भाषा से जुड़कर असली पहचान बना सकते हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की हिन्दी हमारी मातृ भाषा है यही हमारी पहचान हैं। अपना हिंदुस्तान ही महान है।


   कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

मिशन शक्ति का है नारा शिक्षित नारी बनेगी खुद सहारा: एसीपी थरवई चंद्रपाल सिंह

राधा यादव के जलवे से झूम उठा जौनपुर का अजोसी गांव, महिला विश्वकप जीत पर मना जश्न

किशोरी की गला रेतकर हत्या, गांव में मचा कोहराम — पुलिस अधीक्षक पहुंचे मौके पर