बरसठी में खंभे से बांधकर मारपीट का वीडियो वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार


जौनपुर --बरसठी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को खंभे से बांधकर मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। इस मामले में उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर थाना बरसठी में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने मु.अ.सं. 192/25 धारा 115(2), 352, 351(3), 127(2) बीएनएस के तहत जावेद खान पुत्र नाजिर खान, आसिफ खान पुत्र जुनैद खान और फरहान पुत्र एजाज निवासी गहलाई, थाना बरसठी को गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि

काली पट्टी बांध शिक्षकों ने मनाया ‘काला दिवस’, पुरानी पेंशन बहाली की उठी मांग