विक्षिप्त युवक की जमीन का फर्जी बैनामा, चार आरोपियों पर केस दर्ज


जफराबाद। थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक की जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव निवासी मंगरू पाल ने आरोप लगाया कि उसका भाई हरिशंकर मानसिक रूप से बीमार है और इस समय इलाज के लिए पागलखाने में भर्ती है। इसी दौरान गांव के ही सुभाष चंद्र यादव, रोहित यादव, संजय और कनुवानी गांव के अभिषेक ने उसे धोखे से 15 मई को जौनपुर रजिस्ट्री ऑफिस ले जाकर जमीन का बैनामा करा लिया।

आरोप है कि बैनामा में भुगतान जिस खाते में दिखाया गया है, वह खाता हरिशंकर का न होकर आरोपियों के एक रिश्तेदार का है। 8 जून को जब पीड़ित पक्ष ने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।

थानाध्यक्ष जफराबाद रमेश कुमार ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए ₹30,000 मानदेय की मांग उठाई

लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन