सोशल मीडिया पर जाति विशेष पर आपत्तिजनक रील पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

जौनपुर -थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम ने इंस्टाग्राम पर जाति विशेष पर आपत्तिजनक रील बनाकर पोस्ट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में अभियुक्त आशीष गौतम पुत्र गुलाब गौतम निवासी खजुरा थाना सरायख्वाजा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  1. प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव, थाना सरायख्वाजा
  2. उप निरीक्षक खलिकुज्जमा सिद्दीकी, थाना सरायख्वाजा

Comments

Popular posts from this blog

प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा युवक, साढ़े तीन घण्टे बाद उतरा

डीएम को प्रदर्शनी में दिखीं खामियां, झूलों की पीडब्ल्यूडी जांच और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश

*सुल्तानपुर में फेरबदल: ओमप्रकाश राजभर की छुट्टी, गिरीश चंद्र यादव को मिली कमान*