शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। थाना खुटहन पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप सोनी पुत्र रामजियावन सोनी निवासी ग्राम इमामपुर थाना खुटहन के रूप में हुई है। 

 पुलिस के अनुसार आरोपी ने वादिनी को बहला-फुसलाकर करीब चार वर्षों तक शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और पति-पत्नी की तरह साथ रहा। जब वादिनी ने विवाह की बात की तो आरोपी ने शादी से साफ इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की लिखित तहरीर पर थाना खुटहन में मुकदमा अपराध संख्या 269/2025 धारा 69, 351(3) बीएनएस में पंजीकृत किया गया था। 

 पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना मिली कि आरोपी बस स्टैंड खुटहन पर मौजूद है। इस पर उपनिरीक्षक सत्येन्द्र नारायण सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की

Comments

Popular posts from this blog

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि

काली पट्टी बांध शिक्षकों ने मनाया ‘काला दिवस’, पुरानी पेंशन बहाली की उठी मांग