तेज रफ्तार कार की टक्कर से 4 छात्राएं जख्मी

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के करंजाकला ब्लाक के सामने रविवार को दोपहर में शाहगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार की कार ने 4 छात्राओं को टक्कर मार दिया जिससे सभी घायल हो गये। घायलों में निकिता राजभर 21 वर्ष, सोहाना 20 वर्ष, अदिति सिंह 20 वर्ष एवं एकता गुप्ता 20 वर्ष हैं।सभी एनएएम की प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। वह अपने छात्रावास से बाहर किसी निजी काम से बाजार जा रही थी कि शाहगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने चारों को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर से एकता एवं सुहाना का पैर फैक्चर हो गया।हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को उपचार हेतु ले जाया गया जहां डॉक्टर ने बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कार और ड्राइवर को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त

काली पट्टी बांध शिक्षकों ने मनाया ‘काला दिवस’, पुरानी पेंशन बहाली की उठी मांग

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि