क्षेत्राधिकारी अजित सिंह चौहान ने थाना शाहगंज का त्रिमासिक किया निरीक्षण

शाहगंज, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजित सिंह चौहान द्वारा आज थाना शाहगंज का त्रिमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, कार्यालय, मैस एवं विभिन्न अभिलेखों का बिंदुवार निरीक्षण कर उनकी स्थिति का आकलन किया। क्षेत्राधिकारी ने साफ-सफाई, अभिलेखों के उचित संधारण, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, मालखाना व शस्त्रागार की सुरक्षा व्यवस्था तथा हवालात प्रबंधन के संबंध में संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाना परिसर में आगंतुकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु भी निर्देशित किया।

Comments

Popular posts from this blog

*चाइनीज मंझे की चपेट में आने से प्राइवेट शिक्षक की मौत*

*उप्र में 31 मार्च 2025 के बाद आंशिक भुगतान करने वाले बकायेदार भी बिल राहत योजना से होंगे लाभान्वित*

*बक्सा थाने के गौशाला पर हुए विवाद में आया नया मोड़, बजरंगदल के जिला संयोजक सहित 11 लोगों पर दर्ज हुआ SC/ST सहित धाराओं में मुकदमा।*