स्वामी विवेकानंद विद्याश्रम में ‘सप्तशक्ति संगम’ कार्यक्रम सम्पन्न



थरवई (प्रयागराज)। स्वामी विवेकानंद विद्याश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल थरवई में शनिवार को भारतीय संस्कृति पर आधारित ‘सप्तशक्ति संगम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मातृ शक्तियों ने पारंपरिक परिधानों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की विविधता का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलादेवी ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कंचन शुक्ला और आशा देवी मौजूद रहीं। मुख्य वक्ता निधि पटेल, सरिता सिंह और गायत्री यादव रहीं। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन सरोज तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर माधव ज्ञान केंद्र सरस्वती विद्या मन्दिर, नैनी से वंदना सिन्हा, शिक्षाविद  नीलम  पाण्डेय, आचार्य शालिनी शुक्ला, सरोज तिवारी, विनीत शर्मा, उमा कुशवाहा सहित अन्य शिक्षकों ने भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति पर आधारित अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने मातृ शक्तियों को भारतीय परंपराओं को आत्मविश्वास और गर्व के साथ अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के अभिभाविकाओं की प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।  विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य दिनेश कुमार पाण्डेय ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्र-छात्राओं में सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति सम्मान और समझ विकसित होती है।

  कृष्णा मोहन मौर्या ( सच खबरें )

Comments

Popular posts from this blog

*चाइनीज मंझे की चपेट में आने से प्राइवेट शिक्षक की मौत*

*उप्र में 31 मार्च 2025 के बाद आंशिक भुगतान करने वाले बकायेदार भी बिल राहत योजना से होंगे लाभान्वित*

*बक्सा थाने के गौशाला पर हुए विवाद में आया नया मोड़, बजरंगदल के जिला संयोजक सहित 11 लोगों पर दर्ज हुआ SC/ST सहित धाराओं में मुकदमा।*