पुलिस प्रशासन से अब एक सवाल, आखिर अपराध पर नियंत्रण कब होगा ?



 जौनपुर । जनपद में लगातार हो रही हत्याओं जहां पूरे जिले की आवाम भयाग्रस्त है वहीं पर पुलिस अथवा कानून का कोई डर अपराधियों में न होना पुलिस की कार्य शैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। आखिर पुलिस कहाँ मस्त है कि अपराधी बेखौफ है जब जहां चाहते हैं अपराध को अंजाम दे फरार हो जाने में सफल हो जा रहे है। विगत एक सप्ताह से जिले में घटित घटनाएं पुलिस को सवालों के कटघरे में खड़ा कर रही है। इससे लिए जिम्मेदार कौन है। 
अभी ताजा मामला थाना बदलापुर क्षेत्र स्थित ग्राम लेदुका का है यहाँ पर बीती रात को घर से महज 5 सौ मीटर की दूरी पर अपने पम्प सेट पर सो रहे  45 वर्षीय श्याम लाल यादव की हत्या बदमाशो ने धारदार हथियार से गलाकाट कर किया है। घटना की सूचना परिवार को तब हुईं जब आज ग्रामीण सुबह शौच आदि के लिए निकले थे। 
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए अंधेरे में खूब तीर चलाया लेकिन अपराधियों का पता लगाने में नाकाम रही है। पुलिस ने डांग स्क्वायड का भी सहारा लिया है। लेकिन सब कुछ केवल दिखावा साबित हुआ। अपराधीयों ने घटना के स्वरूप को बदलने की नीयत से पम्प सेट से कुछ सामान भी उठा ले गये है। घटना स्थल का निरीक्षण सीओ थाना प्रभारी सहित एसडीएम ने भी किया है ।
बतादे इसके पहले लगभग एक सप्ताह से जिले के अन्दर कहीं न कहीं जघन्य अपराधिक घटनाये हो रही है आई जी  से लेकर एडीजी  वाराणसी जोन भी घटना स्थलों का दौराकर रहे है और पुलिस को नसीहत दे रहे हैं लेकिन इसका कोई असर पुलिस पर नहीं है। हां इतना जरूर है कि पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के बजाय धनोपार्जन के खेल में अधिक नजर आ रही है। 






Comments

Popular posts from this blog

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस,सभी आरोपी दोषमुक्त

पीयू को भारत सरकार से मिला प्रशस्ति-पत्र ,कुलपति के मार्गदर्शन में मिली बड़ी उपलब्धि

अर्ह मतदाता न छूटे, सूची की शुद्धता पर विशेष जोर: एस. राजलिंगम