थकान पर आस्था भारी, 3 सौ किमी दूरी तक पैदल लेकर चली कांवड बेटियां




जनपद इटावा जो कि मध्य प्रदेश को जोड़ता है उत्तर की दिशा में फर्रुखाबाद सिंगीरामपुर से चलकर दक्षिण की दिशा में मध्य प्रदेश के लिए कांवड़ियों का जाना जारी है। लाखों की संख्या में मध्य प्रदेश के शिवपुरी, गुना, ग्वालियर, भिंड और मुरैना जनपदों से भोले शंकर के भक्त पुरुष और महिलाएं इटावा से होकर फर्रुखाबाद के लिए गंगाजल लेने जाते हैं और वहां से पैदल 300 किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर कांवड़ लेकर अपने भगवान भोले पर जल चढ़ाते हैं।  
इस बार बेटियां और महिलाएं बड़ी संख्या में कांवड़ लेकर आ रहीं हैं चेहरे पर थकान मासूमियत और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। आस्था इतनी भारी है कि थकान और दूरी छोटी लग रही है।

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर को जाम से राहत: बदलापुर पड़ाव–तूतिपुर के बीच पीपे का पुल जनता को समर्पित

मदरसा अरबिया रियाजुल उलूम में 13 बच्चों की हुई दस्तारबंदी

जिलाधिकारी ने किया जन सेवा केंद्र का निरीक्षण, किसानों से ‘फार्मर रजिस्ट्री’ कराने की अपील की