संजय मौर्य बने काशी प्रान्त पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के सह मीडिया प्रभारी


जौनपुर। विधानसभा चुनाव के तैयारियों में जुटी भाजपा ने काशी प्रान्त के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए जातीय समीकरण बैठाने का पूरा जतन किया है। इसका चुनाव में पार्टी को कितना लाभ मिलेगा यह तो भविष्य के गर्भ में है लेकिन सूची जारी होने के बाद नये पदाधिकारियों जोश उत्साह देखा जा रहा है। 
पदाधिकारियों के इस चयन में जौनपुर मूल के निवासी संजय मौर्य को काशी प्रान्त पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। श्री मौर्य ने बताया कि जिस विश्वास के साथ पार्टी ने जिम्मेदारी दी उस विश्वास पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास किया जायेगा। इनका मानना है कि इसका लाभ पार्टी को अच्छा मिलेगा। 
हलाकि श्री मौर्य अपने राजनैतिक जीवन का लम्बा समय भाजपा की राजनीति में व्यतीत किया है विगत वर्ष मल्हनी के उप चुनाव के समय पार्टी के लिए बड़ा काम करते रहे जिसके परिणाम स्वरूप अब संगठन में जिम्मेदारी दी गई है। 

Comments

Popular posts from this blog

जौनपुर में दो बाइकों की टक्कर: चाचा गंभीर, भतीजा घायल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

जौनपुर में स्मार्ट मीटर का बड़ा विस्तार: 1.71 लाख से ज्यादा उपभोक्ता जुड़े, अब मोबाइल की तरह होगा बिजली रिचार्ज

*जौनपुर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर विराम, प्रशासन ने कहा—पर्याप्त स्टॉक, घबराने की जरूरत नहीं*