नवरात्र के पहले शक्तिपीठ शीतला चौकियां धाम का निरीक्षण कर डीएम ने जानें क्या दिया आदेश


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा शीतला धाम चौकिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि नवरात्र के पहले परिसर की साफ-सफाई पूर्ण कराने के साथ आधारभूत सुविधाओं का व्यवस्था करा ली  जाए,जिससे दर्शन करने वाले  श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो। उन्होंने कहा कि मंदिर के समीप स्थित गेस्ट हाउस की साफ-सफाई, मरम्मत और मंदिर के पास शौचालय  की व्यवस्था करा ली जाए।  मंदिर के प्रांगण में स्थित तालाब के संदर्भ में भी दिशा निर्देश अधिकारियों दिए गए। 
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी भू राजस्व राजकुमार द्विवेदी, ई. ओ. नगर पालिका संतोष मिश्रा सहित अन्य कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली “एक जिला–एक व्यंजन” योजना में बड़ी जिम्मेदारी

मड़ियाहू तहसील का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, निरस्त वरासत प्रकरणों की पुनः समीक्षा के निर्देश