वित्त विहीन शिक्षको का छलावा बन्द करे सरकार - रमेश सिंह



जौनपुर। जब चुनाव निकट आता है, प्रदेश सरकार और उसके नुमाइंदे लाखों वित्त विहीन शिक्षक साथियों को केवल वोट बैंक समझते हुए, हवा-हवाई घोषणाओं की झड़ी लगा देते हैं। उक्त बातें कहते हुए उ0 मा0शि0 संघ (सेवारत) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने पिछले दिनों सरकार द्वारा वित्तविहीन शिक्षकों को चेक/बैंक खाते के माध्यम से भुगतान किए जाने सम्बन्धी जारी किए गए आदेश की कड़ी आलोचना करते हुए इसे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शिगूफा बताया है।
रमेश सिंह ने यह भी कहा कि जब सरकार द्वारा कोई सेवा नियमावली बनायी ही नहीं गयी और सेवा दशा बनाते हुए शिक्षकों को चिन्हित ही नहीं किया गया तो फिर भुगतान किसे? करने का आदेश निर्गत किया गया है? पिछले कोरोना संकट के दौरान एक भी रूपये की मदद नहीं करने वाली सरकार वित्त विहीन शिक्षक साथियों के साथ केवल मजाक कर रही है और अफसोस की बात यह है कि पिछले विधान परिषद चुनाव में इन्हीं वित्तविहीन शिक्षकों के वोटों से चुनाव जीते सभी शिक्षक विधायकों के मुँह पर ताला लगा हुआ है। शिक्षक विधायकों की कोई लाचारी या मजबूरी हो सकती है कि वे आवाज न उठाएं लेकिन उ0प्र0मा0शि0 संघ (सेवारत) सरकार के इस जुमलेबाजी का विरोध करते हुए वित्तविहीन शिक्षक साथियों के लिए सेवा नियमावली बनाते हुए, उन्हें सम्मानजनक मानदेय दिलाने की लड़ाई लड़ने के लिए कृतसंकल्पित है।

Comments

Popular posts from this blog

BSA ने 30 बच्चों को पहनाई माला, कराया नामांकन… अभिभावकों ने रख दी बड़ी मांग!

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प