जानिए गेंहू क्रय केंद्र के निरीक्षण में डीएम को क्या मिला, तौल की क्या स्थित रही


जौनपुर । जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा साधन सहकारी समिति किशनपुर मडियाहॅू में  बने गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्र पर बैनर, कांटा, बेंच लगा हुआ पाया और केंद्र प्रभारी के द्वारा गेहूं की तौल कराई जा रही थी। पीएफएमएस रजिस्टर नहीं बना था जिसे तत्काल बनाए जाने के निर्देश केंद्र प्रभारी को दिया। इस दौरान जिलाधिकारी के द्वारा बोरो की उपलब्धता की जानकारी ली गई, जिसमें पाया कि 500 बोरे प्राप्त हुए थे जिसमें से 237 बोर अवशेष हैं। बोरो की कोई समस्या नही पाई गई। जिलाधिकारी द्वारा किसानों को धूप से बचने के लिए तिरपाल लगाए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जिन किसानों को टोकन दिया जा रहा है उन्हें गेहूं क्रय केंद्र करने के लिए 02 दिन का समय दिया जाए।

Comments

Popular posts from this blog

BSA ने 30 बच्चों को पहनाई माला, कराया नामांकन… अभिभावकों ने रख दी बड़ी मांग!

डीआईजी वैभव कृष्णा की सलामी में गूंजा आरटीसी दीक्षांत परेड का गौरव, 687 नए आरक्षियों ने लिया सेवा-संकल्प

जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 के दूसरे दिन जनपद के 19 परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया