उपचार के दौरान जिला अस्पताल में हेड कांस्टेबल की मौत, परिवार ने मचाया बवाल


जौनपुर। जनपद के पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार सिंह उम्र 50 वर्ष की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। हेड कांस्टेबल की मौत के बाद उनके परिवार के लोगो ने जम कर बवाल काटते हुए उपचार में चिकित्सक की लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गलत इंजेक्शन लगाया गया जिससे हेड कांस्टेबल की मौत हो गई है। हलांकि पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है पीएम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाई संभव होगी। 
मिली खबर के अनुसार मंगलवार की दोपहर में अचानक उक्त हेड कांस्टेबल की तबीयत खराब हुई आनन फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनकी मौत है गयी हलांकि कि हेड कांस्टेबल की मौत का कारण चिकित्सक हृदयाघात मान रहे है जबकि परिवार के लोग गलत तरीके से उपचार किये जाने का आरोप लगा रहे है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।

Comments

Popular posts from this blog

जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र के द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा -2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल विहीन संपादित कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित ई-डिस्ट्रिक्ट सेल का औचक निरीक्षण किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए ₹30,000 मानदेय की मांग उठाई

लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन